Showing posts with label Ghazal. Show all posts
Showing posts with label Ghazal. Show all posts

Tuesday, August 10, 2021

जब किसी से प्यार हो जाये 💘

न घर में रहा जाये

न शहर में रहा जाये

दिल बस यही चाहता है

उसकी नजर में रहा जाये

ये हाल तब होता है

जब किसी से प्यार हो जाये

दिल का बुरा हाल हो जाये

जब किसी से प्यार हो जाये

पहली बार हो जाये 

किसी से प्यार हो जाये 


हर पल इंतजार रहता है

दिल बेकरार रहता है

भीड़ में तन्हाई में

मुझसे बार बार कहता है

बस उसका दीदार हो जाये

ये हाल तब होता है

जब किसी से प्यार हो जाये

दिल का बुरा हाल हो जाये

जब किसी से प्यार हो जाये 

पहली बार हो जाये 

किसी से प्यार हो जाये 


अजीब सी दिल में तड़पन है

बेचैन भी दिल की धड़कन है

इकरार मैं उससे कर न पाऊँ

जाने कैसी अड़चन है

बस एक बार इजहार हो जाये

ये हाल तब होता है

जब किसी से प्यार हो जाये

दिल का बुरा हाल हो जाये

जब किसी से प्यार हो जाये

पहली बार हो जाये

किसी से प्यार हो जाये 

Love shayari image 



Sunday, August 8, 2021

ग़ज़ल (Ghazal)

                            (1)

मेरे महबूब की, हर अदा एक ग़ज़ल
मुझको लगती है उसकी, दुआ एक ग़ज़ल 

उसकी नज़रों से मेरी,नज़र जब मिले
मेरी रग रग में पिघले,सदा एक ग़ज़ल 

उसकी खुशबु उड़े,तो मचल जाये दिल
लग रही है मुझे,अब हवा एक ग़ज़ल 

उसकी जुल्फों का एहसास,मखमल सा है
गा रही है बिखर कर,लटा एक ग़ज़ल

नैन,नक्श,जुल्फ,हुस्न से,सजेगी ग़ज़ल
हो रही मेरे दिल में,जवां एक ग़ज़ल
                    hindi shayari image 
                  
 
                            (2)

मेरे महबूब की, हर अदा एक ग़ज़ल 
मुझको लगती है उसकी, दुआ एक ग़ज़ल 

यूँ तो हम थे बड़े, काम के आदमी 
कर गयी मुझको मुझसे, जुदा एक ग़ज़ल 

इश्क़ की राह में, तुम संभल कर चलो 
तुमको कर देगी तुमसे, ख़फ़ा एक ग़ज़ल 

ग़र ग़ज़ल दिल के तह तक, पहुंच जाये तो 
लगने लगती है फिर, मयकदा एक ग़ज़ल 

हम मिलेंगे तुम्हें, काफिये की जगह 
बन गयी है हमारा, पता एक ग़ज़ल 
                     Hindi ghazal image 
                             (3)

मेरे महबूब की, हर अदा एक ग़ज़ल 
मुझको लगती है उसकी, दुआ एक ग़ज़ल 

मेरे ज़ख्मों में आई, काम मेरी ग़ज़ल 
डायरी में रखा था, छुपा एक ग़ज़ल 

प्यार की राह में, चोट खाए हैं जो 
उनको लगती है जैसे, दवा एक ग़ज़ल 

एक उम्मीद से, आये हैं सब यहाँ 
उनके दिल से करेगी, वफा एक ग़ज़ल 

जिंदा हैं हम अभी, आयेगी वो कभी 
कर के मुझसे गयी, वायदा एक ग़ज़ल 
                   Hindi ghazal image 
                               (4)

मेरे महबूब की हर अदा एक ग़ज़ल 
मुझको लगती है उसकी दुआ एक ग़ज़ल 

प्यार के फूल दिल में ग़र, हैं मुरझा गये 
ऐसे दिल के लिए है, बागबां एक ग़ज़ल 

भरना था ज़ख्म उल्टा, हरा कर दिया 
पड़ गयी है गले बन, बला एक ग़ज़ल 

ग़ज़ल की बस्ती में, मैंने हाल ए दिल पढ़ा
हो गयी सुन के खुद, ग़मज़दा एक ग़ज़ल 

जब भी सुनिए ग़ज़ल, प्यार दें मान दें 
रखती है खुद भी दिल, काँच सा एक ग़ज़ल 
                    Hindi ghazal image 
                           ~Shailendra Kumar Mani 







Friday, July 30, 2021

प्यार की हकीकत 💘

1.   प्यार की हकीकत 💘

हमारे प्यार की हकीकत हमीं से सुनो
सुनना है अफवाह तो फिर कहीं से सुनो 

बरसात का इंतजार कितनी शिद्दत से है
तरस रही आस लगाये ज़मीं से सुनो

प्यार के मुक़दमे का ख़ुद दिल गवाह है
जो कह रहा है, उसे पूरे यक़ीं से सुनो

रोटी पानी हवा तक बिकते हैं शहर में
जो ख़रीद के रहते हैं हाल*उन्हीं से सुनो

हुस्न जाल है इतना तो सब जानते हैं
मजाल है, ये सच किसी हसीं से सुनो

मोहब्बत में दर्द तुम्हें जहाँ से उठा है
आराम आएगा, ग़ज़ल वहीँ से सुनो
                      Love poetry image 

2.  अब न जाने कब मुलाकात होगी 

हमारे प्यार की गजब शुरुआत हुई 
मौसम बना गवाह और बरसात हुई 

दिन पर भी छाई रही एक मदहोशी 
बहकी रही शाम दिवानी रात हुई 

फ़िज़ाओं की तासीर भी हुई शीतल 
मासूम खयालों की जब मुलाकात हुई 

बहुत दिनों बाद आज मैं खुल के हँसा 
दोस्तों संग थोड़ी मस्ती थोड़ी खुराफात हुई 

अब न जाने कब मुलाकात होगी अपनी 
मगर ये मुलाकात बेशकीमती सौगात हुई 
                         ~Shailendra Kumar Mani 
                      Love poetry image 

2.    तेरे वादे 

याद आते हैं सब तेरे वादे 
वादा निभाएंगे कब तेरे वादे 

जब कभी झूठ बोलना होगा 
काम आयेंगे तब तेरे वादे 

बरसात बरस कर चली गई 
मुझे रूलाएँगे अब तेरे वादे 

नींद आ जाएगी इस शर्त पर 
मुझे सुलाएंगे जब तेरे वादे 

देर की तो बस मेरी राख मिलेगी 
ख़ाक हो जायेंगे सब तेरे वादे 
         ~Shailendra Kumar Mani 
                 Love poetry image 






हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में भीषण लगा है जाम हमारे शहर में धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा   किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में माथे में द...