Tuesday, July 20, 2021

ज़ज्बात के तालों से... Jajbaat ke taalon se

1. ज़ज्बात के तालों से... 

साथ में हैं हम वैसे तो कई सालों से
अजनबी हैं मगर आपसी ख़यालों से

कोई मुश्किल न थी बात करने में
बस थे मजबूर ज़ज्बात के तालों से 

दोष दें खुद को या रूढ़ि रिवाजों को 
खुद परेशान हैं जवाब इन सवालों से 

अफवाहें जो उड़ी हैं वो सच से बहुत दूर है 
दूर रहना शुरू कीजिए भड़काने वालों से 

भरपूर रौशनी को मशाल चाहिए ए लोगों 
अंधेरा नहीं मिटता रौशनदान के उजालों से 
                        Love poetry image 

2. आये महक रूमाल सी तेरे... 

गुज़रे दिनों की याद मुझे 
अब रह रह कर तड़पाती है 

अश्क मेरे खुब रोते हैं 
जब याद तुम्हारी आती है 

याद आये वो चमकता चेहरा 
धूप मुझे जब नहलाती है 

आये नजर माथे की बिंदिया 
रात चाँद जब चमकाती है 

आये महक रूमाल से तेरे 
बंद कली जब खिल जाती है 

भीड़ है जब तक साँस है चलती 
तन्हाई में मुश्किल बढ़ जाती है 

बिछड़ के भी जीता है ज़माना 
धड़कन दिल को समझाती है 
                      Love Poetry image 

3. दिल के क़ातिल को... 

छोड़कर जा रहा वो महफ़िल को 
दे रहा है दर्द मेरे खुश दिल को 

मै रास्ता हूँ वो मेरी मंज़िल है 
कोई तो रोक ले मेरी मंज़िल को 

उसके जाने से दिल ना धड़केगा 
कोई समझाये दिल के क़ातिल को 

एहसास होगा उसे कुछ ही दूर बाद
फिर मिल जाएगी लहर साहिल को 
                      Love poetry image

                             ~Shailendra Kumar Mani 

Sunday, July 18, 2021

Firte Rahe Gali me Teri

1. फिरते रहे गली में तेरी

सौ की सीधी एक बात मेरे यार कीजिए
दिल में उठा है प्यार तो इजहार कीजिए 

जैसे हैं आप वैसे सदा पेश आइए
अच्छा बुरा भला सब इकरार कीजिए

फिरते रहे गली में तेरी हमसफ़र मेरे
महफिल में भले आप ये इन्कार कीजिए

जिनको पहला प्यार सावन में हो गया था
बारिश में आँख बंद कर दीदार कीजिए 

हमको मिली है इश्क़ से जीने में ताजगी
जब भी कभी हो इश्क़ तो बेशुमार कीजिए 
                    Love poetry image

Sau ki sidhi ek baat mere yaar kijiye 
Dil me utha hai pyar to izhar kijiye 

Jaise hain aap vaise sada pesh aeye
Achha bura bhala sab ikrar kijiye 

Firte rahe gali me teri hamsafar mere 
Mahfil me bhale aap ye inkaar kijiye 

Jinko pahla pyar savan me ho gya tha 
Barish me aankh band kar didar kijiye 

Hamko mili hai ishq se jine me tazgi 
Jab bhi kabhi ho ishq to beshumar kijiye 

2. शेरों का लहजा़ नरम होता है 

लिख देने से दर्द थोड़ा कम होता है 
अगर दिल में दबा कोई ग़म होता है 

हमसे अधिक तजुर्बा न होगा तुमको 
हारे हुए को अक्सर ये वहम होता है 

पहला शख्स हूँ मैं जिसकी परछाई नहीं 
अँधेरे में ही अक्सर ये भरम होता है 

अक्सर शेर बहुत तेज गरजते हैं मगर 
ग़ज़ल में शेरों का लहजा नरम होता है 

यूँ मोहब्बत हो जाये तो मज़ा नहीं 
बरसात में बिजली कड़कना अहम होता है 
                  Love poetry image 

Likh dene se dard thoda kam hota hai
Agar dil me daba koi gam hota hai

Hamse adhik tajurba n hoga tumko 
Hare huye ko aksar ye vaham hota hai 

Pahla saksh hu mai jiski parchhai nhi 
Andhere me hi aksar ye bharam hota hai 

Aksar sher bahut tez garajte hain magar 
Gazal me shero ka lahja naram hota hai 

Yun mohabbat ho jaye to maja nhi 
Barsat me bijli kadkana aham hota hai 

3. बातों में लिपटा ज़हर 

नजदीक है कौन कैसे मै जानूँ 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

अपनों में है अपना या पराया कोई 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

मीठी बातों में लिपटा ज़हर तो नहीं 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

जो रहम दिल लगा  बेरहम तो नहीं 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

सोना सा चमके जो पीतल तो नहीं 
जानने के लिए दूर तक जाना है 
                     Love poetry image 

Najdik hai kaun kaise mai janu 
Janne ke liye door tak jana hai 

Apno me hai apna ya paraya koi 
Janne ke liye door tak jana hai 

Mithi baato me lipta jahar to nhi 
Janne ke liye door tak jana hai 

Jo raham dil laga beraham to nhi 
Janne ke liye door tak jana hai 

Sona sa chamke jo pital to nhi 
Janne ke liye door tak jana hai

                     ~Shailendra Kumar Mani 







Friday, March 5, 2021

इश्क़ (हिन्दी शायरी)

जो मुकम्मल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या
जो हासिल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

एक तरफ़ा प्यार में सिर्फ रास्ते ही हैं
जो मंजिल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

इश्क़ करने की चीज़ है जरूरी नहीं पाया जाए 
जो तिजारत नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

दिलों पर एक दूसरे का नाम लिख दिया जाए 
जो वसीयत नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

इश्क़ कोई खेल नहीं ये आग का दरिया है 
जो मुश्किल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 
                                     ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                    Hindi shayari image

मुझे भी प्यार हुआ था एक बार 
पर उस रिश्ते का कोई नाम नहीं 

प्यार हो जाना बहुत आसान है 
आसान काम करना आसान नहीं 

मुझसे जाहिर ना हुआ प्यार कभी 
डर था कहीं नाम हो बदनाम नहीं 

प्यार में पड़ने को बेपरवाही चाहिए 
परवाह करते हुए ये आसान नहीं 
                          ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                    Hindi shayari image

तेरे मिलने के दिन 
फिर बिछड़ने के दिन 

याद आते हैं अब 
पर क्या फायदा 

क्यूँ कि तू ही नहीं 
अब दिल में मेरे 

मिल भी गई तो वो 
सुनहरा एहसास न होगा 

फिर भी सोचता रहता हूं 
ये सोच कर कि 
कुछ वक़्त कट जाएगा 
            ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                  Hindi shayari image











Tuesday, December 31, 2019

New Year 2020

                   New Year नया साल
                     (1)
कुछ सोच लो आगे क्या करना है
बदलना है या पहले जैसा रहना है 

डूबे हो तो उभरो 
ठहरे हो तो चलो 
कुछ करने की ठानो 
नया साल आ गया है  

दरिया बनो तुम लहर बनो 
अंधेरा चीरने वाला सहर* बनो 
सवालों का जवाब बनों 
कल नहीं आज ही आज बनों 
नया साल आ गया है

मंजिल के लिए ज़िद पालो 
मेहनत की बारिश में नहा लो  
खुद में दफन हो तो निकलो 
ज़िन्दा ज़हन हो तो चलो
नया साल आ गया है 

नफरत से तुम अकड़ जाओगे 
सूखे पेड़ की तरह उखड़ जाओगे 
ज़िन्दा कभी सूखते नहीं
मुश्किलों से टूटते नहीं 
सूखे पेड़ नहीं हो तुम हिलो 
हरे भरे पेड़ हो तुम जी भर खिलो 
नया साल आ गया है  
(सहर*=सुबह) 
                             - Shailendra K Mani 
                      (2)
घर से निकला था मै 
दिन नया साल था 
ऐसे नजरें मिली कि 
वो शरमा गई 
मेरे मासूम दिल को  
वो धड़का गई 
मुड़ के देखा जो मैने 
वो घबरा गई 
तेरे जैसा ही बिल्कुल 
मेरा हाल था 
दिन नया साल था 
दिन नया साल था 

प्यार के जैसा कुछ 
दिल को छू के गया 
दोस्तों ने कहा 
प्यार हो ही गया 
मेरे दिल में खुशी 
लब पे इनकार था 
बाद में मैंने माना 
हां मुझे प्यार था 
दिन नया साल था 
दिन नया साल था 
घर से निकला था मै 
दिन नया साल था 
                        - Shailendra K Mani 

                          (3)

नया साल बस शिक्षा का हो 
अब तो अंत अशिक्षा का हो 
मन से त्याग के 
जाति धरम 
करो परिष्कृत 
अपना करम 
नये साल कुछ नया करो 
खुल के खुद को बयां करो 
सुखमय पल आने वाला हो 
जीवन में साफ उजाला हो 
नया साल इस इच्छा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 

अच्छा रख लो 
बुरे को त्यागो 
सीखो हर उस ठोकर से 
जहाँ जहाँ तुम गिरे पड़े 
उन उम्मीदों को फैलाओ 
जिससे हुए तुम उठ खड़े 
जिसमें हमने मापा खुद को 
सम्मान उस परीक्षा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 

निपुण बनो अभ्यास करो 
कुण्ठित भावों का नाश करो 
निष्पक्ष ज्ञान है अर्जित करना 
नवीन जगत है सृजित करना 
प्रण इंसानियत की रक्षा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 
                              - Shailendra K Mani 

                           (4)
 कुछ तो जरूर है नये साल में... 
जो हमें जगा देता है 
अंदर से खड़का देता है 
गिरे को उठा देता है 
सीधी लाइफ लाइन को 
हिला देता है 
पिछला साल आइना है 
नया साल ये बता देता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 

थोड़ा सा जज़्बा दिखाओ 
नये साल के साथ हो जाओ 
तो सीने में आग लगा देता है 
सड़ी गली यादों को राख बना देता है 
उम्मीदों का दीप जला देता है 
तुम भी कुछ हो ये जता देता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 

नामुमकिन को मुमकिन बना देता है 
गलतिओं को अतीत में बहा देता है 
अंधेरे में रौशनी दिखा देता है 
मंजिल पर से पर्दा उठा देता है 
थक गया है जो ताने सुन सुन कर 
उब गया है जो बासी सी जिंदगी से 
                 ' वो ' 
दिल में जोश भरकर निकल पड़ता है 
नयी उम्मीदों से मंजिल को चल पड़ता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 
                                  - Shailendra K Mani 

                    (5)

नित जीवन के संघर्षों से 
मुश्किल का हल मिल जाता है 

मुश्किल को खुशियों में बदलकर 
जीना जिसको आता है 

टूटे अंतरमन को भी जो 
हौसलों से सहलाता है 

पूरी उर्जा से उठकर फिर 
मंजिल को बढ़ जाता है 

सही मायने में समझो तब 
जीवन सफल हो जाता है 
                                   - Shailendra K Mani 

                

Sunday, December 1, 2019

25.Christmas poetry

       Happy Christmas Merry Christmas 

Wish you a very Very happy Christmas to all of you and your family 
आपको और आपके परिवार के सदस्यों को क्रिसमस की बहुत बहुत बधाई 

                  (1)
क्रिसमस आया क्रिसमस आया 
क्रिसमस ढेरों खुशियाँ लाया 

क्रिसमस का अंदाज निराला
क्रिसमस है बच्चों को प्यारा 

क्रिसमस है खुशियों की बहार 
 इस दिन सैंटा लाते हैं उपहार 

क्रिसमस को मिलजुल के मनाओ 
क्रिसमस है खुशियों का त्योहार

                   (2)
नाचो गाओ क्रिसमस में 
धूम मचाओ क्रिसमस में 

क्रिसमस में नफरत को भूलो 
मिलो मिलाओ क्रिसमस में 

मत रोना धोना क्रिसमस में 
हंसो हंसाओ क्रिसमस में 

क्रिसमस के दिन खुशियाँ फैलें 
यूं गले लगाओ क्रिसमस में 

                  (3)
क्रिसमस के दिन सैंटा आया 
क्रिसमस का उपहार है लाया 

जगमग रौशन क्रिसमस का दिन 
क्रिसमस ट्री को खूब सजाया 

क्रिसमस में हम घूमेंगे 
खुशियों से हम झूमेंगे 

क्रिसमस का संदेश सुनाओ 
क्रिसमस के दिन खुशी मननाओ 

                           (4)
       Happy Christmas Merry Christmas

25 दिसंबर क्रिसमस है 
खुशियों का समुंदर क्रिसमस है 

सुबह  क्रिसमस शाम है क्रिसमस 
खुशियों का पैगाम है क्रिसमस 

दोस्तों को घर पे बुलाएंगे 
क्रिसमस पे घर को सजाएंगे 

जी भर के मिठाई खाएंगे 
हैप्पी क्रिसमस हम गाएंगे 

                 (5)
हैप्पी क्रिसमस हैप्पी क्रिसमस 
गाओ मिलकर मैरी क्रिसमस 

टॉफी बिस्कुट और खिलौने 
क्रिसमस ट्री मे लगाना है 

क्रिसमस ट्री को सजाना है 
सैंटा को भी  बुलाना है 

खुशियाँ बांट के क्रिसमस के दिन 
क्रिसमस को खास बनाना है 

                  (6)
हैप्पी क्रिसमस क्रिसमस ट्री 
गिफ्ट मिलेंगे बिलकुल फ्री 

बच्चों के प्यारे सैंटा जी 
बच्चों के न्यारे सैंटा जी 

पहने टोपी लाल लाल 
बच्चें मिलकर करें धमाल 

पहन के कपड़े नये सजीले 
क्रिसमस पे दिल से मिलेजुले 

                       (7)
    Happy Christmas Merry Christmas 

क्रिसमस की खुशियाँ चारों ओर 
पंख फैला के नाचा मोर 

क्रिसमस ट्री भी है तैयार 
गले लगाओ सबको यार 

सैंटा आएगा बनठन के 
गिफ्टों की होगी बौछार 

क्रिसमस क्रिसमस गाओ सब 
क्रिसमस की खुशी मनाओ सब 

                  (8)
क्रिसमस बेहद खास है 
क्रिसमस दिल के पास है 

क्रिसमस पे सब हंसते गाते 
एक दूसरे से मिलने जाते 

क्रिसमस के दिन सैंटा आते 
झोला भरकर गिफ्ट हैं लाते 

क्रिसमस ट्री को खूब सजाते 
सारे बच्चे धूम मचाते 

                  (9)
क्रिसमस सेलिब्रेट करो 
थोड़ा भी ना लेट करो 

दोस्तों को बुलाना है 
क्रिसमस ट्री सजाना है 

आंटी अंकल सब आ जाओ 
क्रिसमस वाला गीत सूनाओ 

जिंगल बेल जिंगल बेल 
बच्चे मिलकर गाएंगे 

                (10)

       Happy Christmas Merry Christmas 

क्रिसमस जब भी आता है 
बच्चों को लुभाता है 

उपहारों का बड़ा सा झोला 
सैंटा लेकर आता है 

प्रेम भाव से रहना हरदम 
क्रिसमस हमें सिखाता है 

हैप्पी क्रिसमस मैरी क्रिसमस 
जग सारा मिलकर गाता है 

                (11)
जिंगल बेल जिंगल बेल 
क्रिसमस के दिन गाते हैं 

बच्चे बूढ़े सब मिलकर 
क्रिसमस ट्री सजाते हैं 

क्रिसमस का है दिन प्यारा 
रौशन हुआ है जग सारा 

प्यार से मिलकर गाओ सब 
हैप्पी क्रिसमस मेरी क्रिसमस 

                 (12)
क्रिसमस का दिन आएगा 
दिल से दिल मिल जाएगा 

25 दिसंबर क्रिसमस का दिन 
क्रिसमस प्यार मोहब्बत का दिन 

केक मिठाई खाए जाओ 
क्रिसमस ट्री को सजाए जाओ 

हैप्पी क्रिसमस मेरी क्रिसमस 
गीत यही सब गाए जाओ 

                 (13)
क्रिसमस क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
क्रिसमस क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 
दिल मेरा बोले 
आई लव क्रिसमस 

आज भी क्रिसमस 
कल भी क्रिसमस
प्यार से रहो तो 
सब दिन क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                 (14)

       Happy Christmas Merry Christmas

25 दिसंबर क्रिसमस है
प्रेम समुंदर क्रिसमस है 

दिल में क्रिसमस 
ज़ुबां पे क्रिसमस 
घर में क्रिसमस 
जहां में क्रिसमस 

यहां भी क्रिसमस 
वहां भी क्रिसमस 
जहाँ भी देखो 
वहां है क्रिसमस 

उत्तर में क्रिसमस
दक्षिण में क्रिसमस 
पूरब में क्रिसमस 
पश्चिम में क्रिसमस 

दिन में क्रिसमस 
रात में क्रिसमस 
याद में क्रिसमस 
बात में क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (15)
खुशियों की सौगात है क्रिसमस 
हम सब की मुलाकात है क्रिसमस 

प्यार भरा जज्बात है क्रिसमस
सितारों भरी रात है क्रिसमस

सबसे मेलमिलाप है क्रिसमस 
एक नयी शुरुआत है क्रिसमस 

दिल से दिल की बात है क्रिसमस
त्योहारों में खास है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                 (16)
प्रेम का मीठा गीत है क्रिसमस
सबके मन का मीत है क्रिसमस 

अपनेपन की रीत है क्रिसमस 
हार के बाद की जीत है क्रिसमस

जीवन की मिठास है क्रिसमस 
खुशियों का एहसास है क्रिसमस 

पल पल दिल के पास है क्रिसमस 
बस इसीलिए तो खास है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (17)

       Happy Christmas Merry Christmas

ज्ञान भरा भोर है क्रिसमस 
फैला चारो ओर है क्रिसमस 

एकता की मिसाल है क्रिसमस 
ओजस्वी मशाल है क्रिसमस 

सुर लय और ताल है क्रिसमस 
जीवन में नया साल है क्रिसमस 

बेहद ही कमाल है क्रिसमस 
सच में बेमिसाल है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (18)
सवालों का जवाब है क्रिसमस 
एक सुनहरा ख्वाब है क्रिसमस 

खिला हुआ गुलाब है क्रिसमस 
एक खुली किताब है क्रिसमस

चमकीला आफताब है क्रिसमस 
शीतल सा महताब है क्रिसमस 

खुशियों भरा दराज है क्रिसमस 
तभी तो लाजवाब है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (19)
गीतों की झंकार है क्रिसमस 
बारिश की फुहार है क्रिसमस 

प्रेम का इजहार है क्रिसमस 
खुशियों का आधार है क्रिसमस

नदी सी बहती धार है क्रिसमस 
जीवन का उपहार है क्रिसमस 

दिल से दिल का प्यार है क्रिसमस 
प्यार भरा संसार है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                (20)
लहलहाती फसल है क्रिसमस 
मुश्किलों का हल है क्रिसमस 

उम्मीदों का महल है क्रिसमस 
अच्छे कर्मों का फल है क्रिसमस 

ज़िन्दगी की ग़ज़ल है क्रिसमस 
एक नयी सी पहल है क्रिसमस 

जीवनदायी जल है क्रिसमस
कल आज और कल है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                 (21)

        Happy Christmas Merry Christmas 

क्रिसमस का दिन आया है 
सैंटा ढेरों गिफ्ट लाया है

बच्चों को लुभाया है 
क्रिसमस ट्री भी सजाया है 

एक दूजे को प्यार से सबने 
खुशी से गले लगाया है

जो सोया वो खोया है 
जो जागा वो पाया है

क्रिसमस का दिन आया है 
सैंटा ढेरों गिफ्ट लाया है 

                 (22)
अंधियारा मिट जाएगा 
नया सवेरा आएगा 
जब क्रिसमस का दिन आएगा

फूल खिलेंगे 
दिल मिलेंगे 
प्यार से मन 
भर जाएगा 
जब क्रिसमस का दिन आएगा 

सैंटा भी आएगी 
गिफ्ट भी लाएगा 
क्रिसमस ट्री सजाएगा
बच्चों को हंसाएगा
जब क्रिसमस का दिन आएगा 

                (23)
गाओ बच्चों गीत सभी 
क्रिसमस आने वाला है 

मुठ्ठी खोले रहो तैयार
सैंटा गिफ्ट लाने वाला है

जिंगल बेल जिंगल बेल 
जो गाये वो मतवाला है 

सभी खिलौने रखो तैयार 
क्रिसमस आने वाला है 

                 (24)
बच्चे तो बस बच्चे हैं 
दिल के बिल्कुल सच्चे हैं 

आपस में सबसे यारी है 
छुट्टी उनको प्यारी है 

क्रिसमस की तैयारी है 
गिफ्ट की मारा मारी है 

तैयार दुनिया सारी है 
जनहित मे ये जारी है 

सैंटा की अब बारी है 
क्रिसमस की तैयारी है 

                  (25)
     Happy Christmas Merry Christmas 

होठों की मुस्कान है क्रिसमस 
नफरत से अंजान है क्रिसमस 

एक दूजे का मान है क्रिसमस 
अच्छाई की पहचान है क्रिसमस 

धरती पर हरियाली जैसा और 
चमकता हुआ आसमान है क्रिसमस 

बच्चों की खुशहाली है और 
बड़ो का सम्मान है क्रिसमस 
                                  - Shailendra K Mani 

हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में भीषण लगा है जाम हमारे शहर में धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा   किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में माथे में द...