Friday, March 5, 2021

इश्क़ (हिन्दी शायरी)

जो मुकम्मल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या
जो हासिल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

एक तरफ़ा प्यार में सिर्फ रास्ते ही हैं
जो मंजिल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

इश्क़ करने की चीज़ है जरूरी नहीं पाया जाए 
जो तिजारत नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

दिलों पर एक दूसरे का नाम लिख दिया जाए 
जो वसीयत नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

इश्क़ कोई खेल नहीं ये आग का दरिया है 
जो मुश्किल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 
                                     ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                    Hindi shayari image

मुझे भी प्यार हुआ था एक बार 
पर उस रिश्ते का कोई नाम नहीं 

प्यार हो जाना बहुत आसान है 
आसान काम करना आसान नहीं 

मुझसे जाहिर ना हुआ प्यार कभी 
डर था कहीं नाम हो बदनाम नहीं 

प्यार में पड़ने को बेपरवाही चाहिए 
परवाह करते हुए ये आसान नहीं 
                          ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                    Hindi shayari image

तेरे मिलने के दिन 
फिर बिछड़ने के दिन 

याद आते हैं अब 
पर क्या फायदा 

क्यूँ कि तू ही नहीं 
अब दिल में मेरे 

मिल भी गई तो वो 
सुनहरा एहसास न होगा 

फिर भी सोचता रहता हूं 
ये सोच कर कि 
कुछ वक़्त कट जाएगा 
            ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                  Hindi shayari image











Tuesday, December 31, 2019

New Year 2020

                   New Year नया साल
                     (1)
कुछ सोच लो आगे क्या करना है
बदलना है या पहले जैसा रहना है 

डूबे हो तो उभरो 
ठहरे हो तो चलो 
कुछ करने की ठानो 
नया साल आ गया है  

दरिया बनो तुम लहर बनो 
अंधेरा चीरने वाला सहर* बनो 
सवालों का जवाब बनों 
कल नहीं आज ही आज बनों 
नया साल आ गया है

मंजिल के लिए ज़िद पालो 
मेहनत की बारिश में नहा लो  
खुद में दफन हो तो निकलो 
ज़िन्दा ज़हन हो तो चलो
नया साल आ गया है 

नफरत से तुम अकड़ जाओगे 
सूखे पेड़ की तरह उखड़ जाओगे 
ज़िन्दा कभी सूखते नहीं
मुश्किलों से टूटते नहीं 
सूखे पेड़ नहीं हो तुम हिलो 
हरे भरे पेड़ हो तुम जी भर खिलो 
नया साल आ गया है  
(सहर*=सुबह) 
                             - Shailendra K Mani 
                      (2)
घर से निकला था मै 
दिन नया साल था 
ऐसे नजरें मिली कि 
वो शरमा गई 
मेरे मासूम दिल को  
वो धड़का गई 
मुड़ के देखा जो मैने 
वो घबरा गई 
तेरे जैसा ही बिल्कुल 
मेरा हाल था 
दिन नया साल था 
दिन नया साल था 

प्यार के जैसा कुछ 
दिल को छू के गया 
दोस्तों ने कहा 
प्यार हो ही गया 
मेरे दिल में खुशी 
लब पे इनकार था 
बाद में मैंने माना 
हां मुझे प्यार था 
दिन नया साल था 
दिन नया साल था 
घर से निकला था मै 
दिन नया साल था 
                        - Shailendra K Mani 

                          (3)

नया साल बस शिक्षा का हो 
अब तो अंत अशिक्षा का हो 
मन से त्याग के 
जाति धरम 
करो परिष्कृत 
अपना करम 
नये साल कुछ नया करो 
खुल के खुद को बयां करो 
सुखमय पल आने वाला हो 
जीवन में साफ उजाला हो 
नया साल इस इच्छा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 

अच्छा रख लो 
बुरे को त्यागो 
सीखो हर उस ठोकर से 
जहाँ जहाँ तुम गिरे पड़े 
उन उम्मीदों को फैलाओ 
जिससे हुए तुम उठ खड़े 
जिसमें हमने मापा खुद को 
सम्मान उस परीक्षा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 

निपुण बनो अभ्यास करो 
कुण्ठित भावों का नाश करो 
निष्पक्ष ज्ञान है अर्जित करना 
नवीन जगत है सृजित करना 
प्रण इंसानियत की रक्षा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 
                              - Shailendra K Mani 

                           (4)
 कुछ तो जरूर है नये साल में... 
जो हमें जगा देता है 
अंदर से खड़का देता है 
गिरे को उठा देता है 
सीधी लाइफ लाइन को 
हिला देता है 
पिछला साल आइना है 
नया साल ये बता देता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 

थोड़ा सा जज़्बा दिखाओ 
नये साल के साथ हो जाओ 
तो सीने में आग लगा देता है 
सड़ी गली यादों को राख बना देता है 
उम्मीदों का दीप जला देता है 
तुम भी कुछ हो ये जता देता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 

नामुमकिन को मुमकिन बना देता है 
गलतिओं को अतीत में बहा देता है 
अंधेरे में रौशनी दिखा देता है 
मंजिल पर से पर्दा उठा देता है 
थक गया है जो ताने सुन सुन कर 
उब गया है जो बासी सी जिंदगी से 
                 ' वो ' 
दिल में जोश भरकर निकल पड़ता है 
नयी उम्मीदों से मंजिल को चल पड़ता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 
                                  - Shailendra K Mani 

                    (5)

नित जीवन के संघर्षों से 
मुश्किल का हल मिल जाता है 

मुश्किल को खुशियों में बदलकर 
जीना जिसको आता है 

टूटे अंतरमन को भी जो 
हौसलों से सहलाता है 

पूरी उर्जा से उठकर फिर 
मंजिल को बढ़ जाता है 

सही मायने में समझो तब 
जीवन सफल हो जाता है 
                                   - Shailendra K Mani 

                

Sunday, December 1, 2019

25.Christmas poetry

       Happy Christmas Merry Christmas 

Wish you a very Very happy Christmas to all of you and your family 
आपको और आपके परिवार के सदस्यों को क्रिसमस की बहुत बहुत बधाई 

                  (1)
क्रिसमस आया क्रिसमस आया 
क्रिसमस ढेरों खुशियाँ लाया 

क्रिसमस का अंदाज निराला
क्रिसमस है बच्चों को प्यारा 

क्रिसमस है खुशियों की बहार 
 इस दिन सैंटा लाते हैं उपहार 

क्रिसमस को मिलजुल के मनाओ 
क्रिसमस है खुशियों का त्योहार

                   (2)
नाचो गाओ क्रिसमस में 
धूम मचाओ क्रिसमस में 

क्रिसमस में नफरत को भूलो 
मिलो मिलाओ क्रिसमस में 

मत रोना धोना क्रिसमस में 
हंसो हंसाओ क्रिसमस में 

क्रिसमस के दिन खुशियाँ फैलें 
यूं गले लगाओ क्रिसमस में 

                  (3)
क्रिसमस के दिन सैंटा आया 
क्रिसमस का उपहार है लाया 

जगमग रौशन क्रिसमस का दिन 
क्रिसमस ट्री को खूब सजाया 

क्रिसमस में हम घूमेंगे 
खुशियों से हम झूमेंगे 

क्रिसमस का संदेश सुनाओ 
क्रिसमस के दिन खुशी मननाओ 

                           (4)
       Happy Christmas Merry Christmas

25 दिसंबर क्रिसमस है 
खुशियों का समुंदर क्रिसमस है 

सुबह  क्रिसमस शाम है क्रिसमस 
खुशियों का पैगाम है क्रिसमस 

दोस्तों को घर पे बुलाएंगे 
क्रिसमस पे घर को सजाएंगे 

जी भर के मिठाई खाएंगे 
हैप्पी क्रिसमस हम गाएंगे 

                 (5)
हैप्पी क्रिसमस हैप्पी क्रिसमस 
गाओ मिलकर मैरी क्रिसमस 

टॉफी बिस्कुट और खिलौने 
क्रिसमस ट्री मे लगाना है 

क्रिसमस ट्री को सजाना है 
सैंटा को भी  बुलाना है 

खुशियाँ बांट के क्रिसमस के दिन 
क्रिसमस को खास बनाना है 

                  (6)
हैप्पी क्रिसमस क्रिसमस ट्री 
गिफ्ट मिलेंगे बिलकुल फ्री 

बच्चों के प्यारे सैंटा जी 
बच्चों के न्यारे सैंटा जी 

पहने टोपी लाल लाल 
बच्चें मिलकर करें धमाल 

पहन के कपड़े नये सजीले 
क्रिसमस पे दिल से मिलेजुले 

                       (7)
    Happy Christmas Merry Christmas 

क्रिसमस की खुशियाँ चारों ओर 
पंख फैला के नाचा मोर 

क्रिसमस ट्री भी है तैयार 
गले लगाओ सबको यार 

सैंटा आएगा बनठन के 
गिफ्टों की होगी बौछार 

क्रिसमस क्रिसमस गाओ सब 
क्रिसमस की खुशी मनाओ सब 

                  (8)
क्रिसमस बेहद खास है 
क्रिसमस दिल के पास है 

क्रिसमस पे सब हंसते गाते 
एक दूसरे से मिलने जाते 

क्रिसमस के दिन सैंटा आते 
झोला भरकर गिफ्ट हैं लाते 

क्रिसमस ट्री को खूब सजाते 
सारे बच्चे धूम मचाते 

                  (9)
क्रिसमस सेलिब्रेट करो 
थोड़ा भी ना लेट करो 

दोस्तों को बुलाना है 
क्रिसमस ट्री सजाना है 

आंटी अंकल सब आ जाओ 
क्रिसमस वाला गीत सूनाओ 

जिंगल बेल जिंगल बेल 
बच्चे मिलकर गाएंगे 

                (10)

       Happy Christmas Merry Christmas 

क्रिसमस जब भी आता है 
बच्चों को लुभाता है 

उपहारों का बड़ा सा झोला 
सैंटा लेकर आता है 

प्रेम भाव से रहना हरदम 
क्रिसमस हमें सिखाता है 

हैप्पी क्रिसमस मैरी क्रिसमस 
जग सारा मिलकर गाता है 

                (11)
जिंगल बेल जिंगल बेल 
क्रिसमस के दिन गाते हैं 

बच्चे बूढ़े सब मिलकर 
क्रिसमस ट्री सजाते हैं 

क्रिसमस का है दिन प्यारा 
रौशन हुआ है जग सारा 

प्यार से मिलकर गाओ सब 
हैप्पी क्रिसमस मेरी क्रिसमस 

                 (12)
क्रिसमस का दिन आएगा 
दिल से दिल मिल जाएगा 

25 दिसंबर क्रिसमस का दिन 
क्रिसमस प्यार मोहब्बत का दिन 

केक मिठाई खाए जाओ 
क्रिसमस ट्री को सजाए जाओ 

हैप्पी क्रिसमस मेरी क्रिसमस 
गीत यही सब गाए जाओ 

                 (13)
क्रिसमस क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
क्रिसमस क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 
दिल मेरा बोले 
आई लव क्रिसमस 

आज भी क्रिसमस 
कल भी क्रिसमस
प्यार से रहो तो 
सब दिन क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                 (14)

       Happy Christmas Merry Christmas

25 दिसंबर क्रिसमस है
प्रेम समुंदर क्रिसमस है 

दिल में क्रिसमस 
ज़ुबां पे क्रिसमस 
घर में क्रिसमस 
जहां में क्रिसमस 

यहां भी क्रिसमस 
वहां भी क्रिसमस 
जहाँ भी देखो 
वहां है क्रिसमस 

उत्तर में क्रिसमस
दक्षिण में क्रिसमस 
पूरब में क्रिसमस 
पश्चिम में क्रिसमस 

दिन में क्रिसमस 
रात में क्रिसमस 
याद में क्रिसमस 
बात में क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (15)
खुशियों की सौगात है क्रिसमस 
हम सब की मुलाकात है क्रिसमस 

प्यार भरा जज्बात है क्रिसमस
सितारों भरी रात है क्रिसमस

सबसे मेलमिलाप है क्रिसमस 
एक नयी शुरुआत है क्रिसमस 

दिल से दिल की बात है क्रिसमस
त्योहारों में खास है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                 (16)
प्रेम का मीठा गीत है क्रिसमस
सबके मन का मीत है क्रिसमस 

अपनेपन की रीत है क्रिसमस 
हार के बाद की जीत है क्रिसमस

जीवन की मिठास है क्रिसमस 
खुशियों का एहसास है क्रिसमस 

पल पल दिल के पास है क्रिसमस 
बस इसीलिए तो खास है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (17)

       Happy Christmas Merry Christmas

ज्ञान भरा भोर है क्रिसमस 
फैला चारो ओर है क्रिसमस 

एकता की मिसाल है क्रिसमस 
ओजस्वी मशाल है क्रिसमस 

सुर लय और ताल है क्रिसमस 
जीवन में नया साल है क्रिसमस 

बेहद ही कमाल है क्रिसमस 
सच में बेमिसाल है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (18)
सवालों का जवाब है क्रिसमस 
एक सुनहरा ख्वाब है क्रिसमस 

खिला हुआ गुलाब है क्रिसमस 
एक खुली किताब है क्रिसमस

चमकीला आफताब है क्रिसमस 
शीतल सा महताब है क्रिसमस 

खुशियों भरा दराज है क्रिसमस 
तभी तो लाजवाब है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                  (19)
गीतों की झंकार है क्रिसमस 
बारिश की फुहार है क्रिसमस 

प्रेम का इजहार है क्रिसमस 
खुशियों का आधार है क्रिसमस

नदी सी बहती धार है क्रिसमस 
जीवन का उपहार है क्रिसमस 

दिल से दिल का प्यार है क्रिसमस 
प्यार भरा संसार है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                (20)
लहलहाती फसल है क्रिसमस 
मुश्किलों का हल है क्रिसमस 

उम्मीदों का महल है क्रिसमस 
अच्छे कर्मों का फल है क्रिसमस 

ज़िन्दगी की ग़ज़ल है क्रिसमस 
एक नयी सी पहल है क्रिसमस 

जीवनदायी जल है क्रिसमस
कल आज और कल है क्रिसमस 
हैप्पी क्रिसमस 
मेरी क्रिसमस 

                 (21)

        Happy Christmas Merry Christmas 

क्रिसमस का दिन आया है 
सैंटा ढेरों गिफ्ट लाया है

बच्चों को लुभाया है 
क्रिसमस ट्री भी सजाया है 

एक दूजे को प्यार से सबने 
खुशी से गले लगाया है

जो सोया वो खोया है 
जो जागा वो पाया है

क्रिसमस का दिन आया है 
सैंटा ढेरों गिफ्ट लाया है 

                 (22)
अंधियारा मिट जाएगा 
नया सवेरा आएगा 
जब क्रिसमस का दिन आएगा

फूल खिलेंगे 
दिल मिलेंगे 
प्यार से मन 
भर जाएगा 
जब क्रिसमस का दिन आएगा 

सैंटा भी आएगी 
गिफ्ट भी लाएगा 
क्रिसमस ट्री सजाएगा
बच्चों को हंसाएगा
जब क्रिसमस का दिन आएगा 

                (23)
गाओ बच्चों गीत सभी 
क्रिसमस आने वाला है 

मुठ्ठी खोले रहो तैयार
सैंटा गिफ्ट लाने वाला है

जिंगल बेल जिंगल बेल 
जो गाये वो मतवाला है 

सभी खिलौने रखो तैयार 
क्रिसमस आने वाला है 

                 (24)
बच्चे तो बस बच्चे हैं 
दिल के बिल्कुल सच्चे हैं 

आपस में सबसे यारी है 
छुट्टी उनको प्यारी है 

क्रिसमस की तैयारी है 
गिफ्ट की मारा मारी है 

तैयार दुनिया सारी है 
जनहित मे ये जारी है 

सैंटा की अब बारी है 
क्रिसमस की तैयारी है 

                  (25)
     Happy Christmas Merry Christmas 

होठों की मुस्कान है क्रिसमस 
नफरत से अंजान है क्रिसमस 

एक दूजे का मान है क्रिसमस 
अच्छाई की पहचान है क्रिसमस 

धरती पर हरियाली जैसा और 
चमकता हुआ आसमान है क्रिसमस 

बच्चों की खुशहाली है और 
बड़ो का सम्मान है क्रिसमस 
                                  - Shailendra K Mani 

Thursday, November 28, 2019

💘Chumma kizhi Love

'Kizhi' दक्षिण भारत में प्रचलित एक आयुर्वेदिक मसाज थेरेपी है जिससे मन, मस्तिष्क और शरीर में ताजगी और स्फूर्ति इत्यादि आ जाती है।

'Chumma kizhi Love... a poetry' 
            (1)
आगे पीछे डोलता है 
यार तेरा 
बड़ा तंग करता है 
प्यार तेरा 
मुझको चैन सूकून मिले 
बस मिल जाए एक... 
चुम्मा kizhi ओ बेबी चुम्मा kizhi
चुम्मा kizhi...   चुम्मा kizhi... 
 हबीबी चुम्मा kizhi

तेरे सारे नखरे कबूल करता हूँ 
तेरी बातें टाल के मै भूल करता हूँ  
सॉरी बोलूं कान पकड़ के 
गले लगा ले मुझे जकड़ के 
मुझको चैन सूकून मिले 
बस मिल जाए एक... 
चुम्मा kizhi ओ बेबी चुम्मा kizhi
चुम्मा kizhi...   चुम्मा kizhi... 
 हबीबी चुम्मा kizhi

दिल में मेरे तू है मेरी 
धड़कनों में तेरी बातें 
दिन तो कट जाएगा पर 
कैसे कटेंगी लम्बी रातें 
मुझको चैन सूकून मिले 
बस मिल जाए एक... 
चुम्मा kizhi ओ बेबी चुम्मा kizhi
चुम्मा kizhi...   चुम्मा kizhi... 
 हबीबी चुम्मा kizhi 
ओ बेबी चुम्मा kizhi... 

             (2)
सांसों को जरूरत है 
दिल की यही चाहत है 
ना मिले तो आफत है 
मिल जाए तो राहत है 
क्या...?? 
चुम्मा kizhi चुम्मा  kizhi
चुम्मा kizhi चुम्मा  kizhi

आपकी इनायत हो 
जरा सी शरारत हो
आपकी इजाजत हो 
मिले तो कयामत हो 
क्या...?? 
चुम्मा kizhi चुम्मा  kizhi
चुम्मा kizhi चुम्मा  kizhi

यार रूबरू आए 
दिल में आरज़ू आए 
मुझपे एक जूनूं छाए 
मिले तो सूकूं आए 
क्या...?? 
चुम्मा kizhi चुम्मा  kizhi
चुम्मा kizhi चुम्मा  kizhi

            (3)
जब से दिल में आई तुम 
दिल जिगर पे छाई तुम 
मेरी हालत को तुम देख लो 
खत में ही सही तुम भेज दो 
मुझे चुम्मा kizhi... हाय 
मुझे चुम्मा kizhi

जब भी तू गुनगुनाती है
एक खुशी सी छा जाती है 
नींद मुझे नहीं आती है 
मेरी हालत को तुम देख लो 
खत में ही सही तुम भेज दो 
मुझे चुम्मा kizhi... हाय 
मुझे चुम्मा kizhi

तेरी यादें भी कुछ कम नहीं 
उतना तड़पाएं जितना तुम नहीं 
खुद के वश में ही हैं हम नहीं 
मेरी हालत को तुम देख लो 
खत में ही सही तुम भेज दो 
मुझे चुम्मा kizhi... हाय 
मुझे चुम्मा kizhi

           (4)
सुन मेरी जानू 
बात न मानू 
इधर न जाऊ 
उधर न जाऊ 
जबतक ना देगी मुझको तू 
चुम्मा kizhi चुम्मा kizhi
quickly quickly 
चुम्मा kizhi

नखरे तेरे समझता हूँ 
तेरी अदा पे मरता हूँ 
ठंडी आहें भरता हूँ 
पर कहने से मैं डरता हूँ 
चुम्मा kizhi चुम्मा kizhi
quickly quickly 
चुम्मा kizhi

बारात तेरे घर लाऊंगा 
घोड़ी चढ़ कर आऊंगा 
दुल्हन तुझे बनाऊंगा 
सजन तेरा बन जाऊंगा 
थोड़ा तुझे सताऊंगा 
क्या चाहिए बताऊंगा 
चुम्मा kizhi चुम्मा kizhi
quickly quickly 
चुम्मा kizhi

            (5)
ताज़गी सी लगे 
ज़िन्दगी जी उठे 
एक दवा सी लगे 
तेरा चुम्मा kizhi

दिल खिल जाता है 
मन ठहर जाता है 
सब सुहाना लगे 
भोर की ताजी 
हवा सा लगे 
तेरा चुम्मा kizhi

चांद सितारों की
रौशनी 
फूल बहारों की 
खुशबू 
खुशियों का 
कारवाँ सा लगे 
तन मन दिल 
जवां सा लगे 
तेरा चुम्मा kizhi

           (6)
नैनों का नैनों से करार हो गया 
तुझे मिलने को मैं बेकरार हो गया 
तू माने या माने ना 
हालत मेरी जाने ना 
इशारे पहचाने ना 
बोले कौन से...? 
वही... चुम्मा kizhi
चुम्मा kizhi
हां हां चुम्मा kizhi

भोली सूरत वाली तू 
थोड़ी सी मतवाली तू 
सीधी सी ये बात है 
बात थोड़ी खास है 
सीने से दिल मेरा फरार हो गया 
जो न होना था वही मेरे यार हो गया 
थोड़ा ही सही लगता है प्यार हो गया 
हालत मेरी जाने ना 
इशारे पहचाने ना 
बोले कौन से...? 
वही... चुम्मा kizhi
चुम्मा kizhi
हां हां चुम्मा kizhi 

           (7)
झूठा ही सही 
प्यार दे दे 
थोड़ा ही सही 
उधार दे दे
चुम्मा kizhi देकर मुझको
खुशियों की बहार दे दे 

दूर से रिझाओ ना 
मुझे तड़पाओ ना
आओ पास आओ ना 
सीने से लगाओ ना 
चुम्मा kizhi देकर मुझको
खुशियों का संसार दे दे 

झूठा ही सही 
प्यार दे दे 
                - SKM

Wednesday, November 6, 2019

बाल दिवस कविता (Children's day poem)

                 👫बाल दिवस कविता 🤹🙋


                         Children's day image 

सुबह सुबह तुम जागो बच्चों 
आलस को दूर भगा दो बच्चों 
शौच करो फिर मंजन कर लो 
उसके बाद नहा लो बच्चों  

हर एक विषय की पुस्तक खोलो 
सभी पाठ दोहरा लो बच्चों 
व्यायाम करो और खेलो कूदो 
तंदुरूस्त शरीर बना लो बच्चों 

साबुन से हाथों को धुलकर 
भरपेट नाश्ता खा लो बच्चों 
स्कूल में प्रतिदिन समय से पहुँचो 
आदत यही बना लो बच्चों 
                       - Shailendra K Mani 


           👬बाल दिवस कविता 👭


 
                         Children's day image 

हम बच्चे हैं प्यारे प्यारे 
हमको सबसे कहना है 
मिलजुल कर हम सबको हरदम 
प्रेम भाव से रहना है 

जिससे बोलो मीठा बोलो 
किसी को दुख न पहुंचाओ 
बिगड़ी बात भी बन जाएगी 
प्यार से सबको समझाओ 

सच बोलेंगे मान मिलेगा 
झूठ कभी ना बोलेंगे 
जब भी मुश्किल आएगी 
हम सभी एकजुट हो लेंगे 
                    - Shailendra K Mani 











      
                  


हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में भीषण लगा है जाम हमारे शहर में धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा   किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में माथे में द...