Wednesday, October 23, 2019

जिस दिन मुझको मैं मिला

Motivational poetry in hindi

जिस दिन मुझको मैं मिला,  
कुछ बड़ा काम जरूर होगा ।  

शुरुआत भले ही धीमी हो  
तूफानी अंजाम जरूर होगा।  

वक़्त को हमेशा आगे से पकड़, 
भागता वक़्त गुलाम जरूर होगा ।  

भागदौड़ से जिस्म थक जाएगा,  
मगर दिल में आराम जरूर होगा ।  

'क्या कहेंगे लोग ' की बेड़ियाँ तोड़,
भले कुछ दिन बदनाम जरूर होगा ।  

गलतीयों से सीखो पर्दा न डालो,  
वर्ना बुरा अंजाम जरूर होगा।  

अपने हुनर को पेशा तो बना,  
तेरा भी दाम जरूर होगा।  

भरी उम्मीद से फ़लक को देख,  
तेरी मंजिल का नाम जरूर होगा ।  

लोगों के पते में मेरा भी पता हो,  
ऐसा मशहूर मकान जरूर होगा ।  

ज़िन्दगी के तोहफे को खोल तो सही,  
कुछ न कुछ इनाम जरूर होगा।  

बड़े नामों की फेहरिस्त जब छपेगी,  
देखना... तेरा नाम जरूर होगा । 
                                      
                                        - Shailendra K Mani

No comments:

Post a Comment

हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में भीषण लगा है जाम हमारे शहर में धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा   किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में माथे में द...