Sunday, August 8, 2021

नीरज नीरज नीरज

घर से निकल कर
मिलों दूर चल कर 
बहुत कुछ त्याग
करना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज

सीने में आग भरकर
जीत की धुन में सन कर 
पसीने के साथ
पिघलना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज

एक राह को पकड़ कर
मंज़िल उसी को चुन कर 
गिरते पड़ते किसी तरह
चलना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज

गर्मियों में तप कर
सर्दियों में डट कर 
बरसात में बूँदों संग
बरसना पड़ता है
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज 

अतीत को भुला कर 
वर्तमान को सजा कर 
सुनहरे भविष्य के लिए 
तपना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज 

आँखों में ख्वाब भरकर
दिल में उम्मीद रख कर 
सपने को हकीकत में
बदलना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज
               Motivational Poetry Image 
                           ~Shailendra Kumar Mani 

1 comment:

हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में भीषण लगा है जाम हमारे शहर में धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा   किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में माथे में द...