Wednesday, November 23, 2022

हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में
भीषण लगा है जाम हमारे शहर में

धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा 
 किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में

माथे में दर्द हो या पैरों में हो खिंचाव 
राखी है झंडू बाम हमारे शहर में

मूली यहाँ है फेमस मक्का है नामचीन 
ख़ास बहुत है आम हमारे शहर में 

सड़कों से निकल के जाम, 
है ग्लास में फँस जाता 
ऐसे है कटती शाम हमारे शहर में 
           ~Shailendra Kumar Mani

Thursday, August 19, 2021

सफ़र

क्या हुआ क्या  हुआ 
जो अधूरा रहा 
मेरे दिल का शहर 
और इश्क़ का सफ़र 

मेरे दिल में अंधेरा 
ठहरा जो अब तक 
तेरी यादों से एक लौ 
जल जायेगी 
मोम सी रात है 
ठहरेगी कब तक 
याद की आंच  से 
रात पिघल जायेगी 
इसलिए तेरी यादों में 
डूबा रहा 
क्या हुआ क्या हुआ 
जो अधूरा रहा 
मेरे दिल का शहर ...
और इश्क़ का सफ़र... 

ग़म मेरा अब मेरा 
ठिकाना बना 
बस ज़रूरत ज़ख्मों को 
सीने की है 
बस गई है मेरी
 सांसों में तू 
बस यही एक वजह 
मेरे जीने की है 
इस तसल्ली से दिल में
नूर आ रहा 
क्या हुआ क्या हुआ 
जो अधूरा रहा 
मेरे दिल का शहर... 
और इश्क़ का सफ़र...
Love song
~Shailendra Kumar Mani 


Sunday, August 15, 2021

मैं पतंग तू है डोर

मेरे  इश्क़ मेरे

दिल का करार हो तुम

वो जो होता है

पहला सा प्यार हो तुम

खिलती कली सी हो

महकी बयार हो तुम

तपती ज़मीं की ख़ातिर

पहली फुहार हो तुम

तेरी आँखों से नजर जो मिली

दिल पे चली जैसे मीठी छुरियां

मैं पतंग तू है डोर

ले जा चाहे जिस ओर

मुझमें रात का अंधेरा

तू है मोतियों सी भोर

साथिया... बेलिया...

ओ पिया.. ओ पिया...


मौजूदगी तेरी महफ़िल के जैसी

प्यासे को जैसे कोई दरिया मिले

भटका हुआ हो मंज़िल से राही

राही को जैसे कोई ज़रिया मिले 

तू मिल गई है तो, सब मिल गया 

था जो नहीं मेरा, अब मिल गया 

मैं पतंग तू है डोर 

ले जा चाहे जिस ओर 

मुझमें रात का अंधेरा 

तू है मोतियों सी भोर 

साथिया... बेलिया... 

ओ पिया.. ओ पिया...



Saturday, August 14, 2021

धड़कनों से लिपटना ♥️

 हम तुमको चाहते

तुम्हें तुमसे मांगते

कर इतना तू करम

दे दिल को राहतें

तू ज़रूरी है इतना

जैसे दिल का धड़कना

तेरे दिल में रहकर

है धड़कनों से लिपटना


राहों में काँटे ही काँटे थे

तब तुमने उनको निकले थे

जब से तुम नजरों में आई हो 

तब से तुम मुझमे समाई हो 

फैसला, कर मेरे प्यार का 

दे सिला, अब इंतज़ार का 

तू ज़रूरी है इतना 

जैसे दिल का धड़कना 

तेरे दिल में रहकर 

है धड़कनों से लिपटना 


वादा है, तुझसे ये वादा है 

तू मुझमें, मुझसे भी ज्यादा है 

मिलके तू, ना बिछड़ना कभी 

राहों से, मेरी ना मुड़ना कभी 

सदा रहें हम इस कदर 

जैसे लहरें और सागर 

तू ज़रूरी है इतना 

जैसे दिल का धड़कना 

तेरे दिल में रहकर 

है धड़कनों से लिपटना 


~Shailendra Kumar Mani 





Friday, August 13, 2021

मेरे दिल में रहना

नहीं जीना बिन तेरे

संग रहना है तेरे

तू धड़कन बन मेरी

मैं जीयूं संग तेरे

दिल में रहना रहना

मेरे दिल में रहना

दिल की धड़कन बनके

मेरे दिल में रहना


बारिशें, बादलों संग होती हैं

खुशबुएं, फूलों संग होती हैं

ये ज़मीं, धूप संजोती है

ये हवा, एक धुन पिरोती है

बारिशों, सी तू आजा

खुशबुओं,सी समा जा

दिल की यही है आरजू 

दिल में रहना रहना

मेरे दिल में रहना

दिल की धड़कन बनके

मेरे दिल में रहना


ख्वाब की है तू रानी मेरी

साँस की है तू रवानी मेरी

हो शुरू तुझसे कहानी मेरी

हो ख़तम तुझसे जिंदगानी मेरी

सुन मेरे साथिया

फैसला कर लिया

तुझसे ही राबता

दिल में रहना रहना

मेरे दिल में रहना

दिल की धड़कन बनके

मेरे दिल में रहना 

Hindi song image

~Shailendra Kumar Mani 

 

Wednesday, August 11, 2021

तुम्हारे शहर बरसात है

 तुम्हारे शहर बरसात है

हमारे शहर बरसात है

गजब हुआ इत्तेफाक

यहाँ भी वही बात है

वहाँ भी वही बात है

तुमसे मिलना कमाल होगा

खूबसूरत ख़यालात है

उफान पर ज़ज्बात है

रूमानियत के भी क्या कहने

बरसात है, तेरी याद है 

तू याद में मेरे साथ है 



(2)

तुमसे बिछड़ जाने के बाद

तन्हा से रह जायेंगे

अगर तुम्हारे नैनों से

छलके तो बह जायेंगे

प्यार हमारा अमर रहेगा

सबसे ये कह जायेंगे

जो भी दिल पे वार करो

ज़ख्म सभी सह जायेंगे

हमनशीं हमसाया हैं हम

कर साबित यह जायेंगे



जब कोई अच्छा लगने लगता है

पहली पहली बार जब 
कोई अच्छा लगने लगता है
तो क्या होता है 
उसको बार बार 
देखने का दिल करता है 
मिलने का दिल करता है 
बात करने का दिल करता है 
धीरे धीरे बेचैनी 
बढ़ती जाती है 
दिल में तड़प 
उठने लगती है 
पहली पहली बार जब 
कोई अच्छा लगने लगता है 
अचानक से हवाएँ 
अच्छी लगने लगती हैं 
फूलों पर नजर 
ठहरने लगती है 
इन सब में वो 
दिखने लगती है 
उसके आसपास होने का 
एहसास होने लगता है 
पहली पहली बार जब 
कोई अच्छा लगने लगता है 
बेवजह झूमने को 
दिल करता है 
मुस्कराने का 
दिल करता है 
उसे याद करके 
गले लगाने का 
दिल करता है 
अपनी ही धड़कनों से 
बतियाने का दिल करता है 
पहली पहली बार जब 
कोई अच्छा लगने लगता है 
उसे दिल में बिठाकर 
दिल की बात बताकर 
कैसे भी उसे मनाकर 
उसे ज़िंदगी बनाकर 
उसके साथ ज़िंदगी 
बिताने का दिल करता है 
अब ज़िंदगी को सजाकर 
ज़िंदगी बिताने का दिल करता है 




बरसात

आज बरसात हो रही है
बूँदें लगातार बरस रहीं हैं 
मौसम में ठंडक का
एहसास होने लगा है 
ज़मीन पर गिरती बूँदें
एक धुन पिरो रहीं हैं 
जो विशुद्ध कुदरती हैं
पत्तियों पर गिरती 
बूँदों की धुन
दिल को राहत पहुंचाने वाली 
सुकून दे रही हैं
हल्की हल्की हवाएँ भी 
चल रही हैं
जिससे बारिश लहरा रही है 
कभी तेज कभी धीमी हो रही है 
जैसे कोई लहर 
चढ़ती और उतरती है 
जिससे सुकून और भी 
बढ़ता जा रहा है 
इस सुकून से बहुत ही 
नरम से 
सुख का एहसास हो रहा है 
दिल दिमाग जिस्म जेहन 
में ताजगी समा रही है 
दिल कह रहा है 
जब तक ऐसी बारिश हो 
यूँ ही बैठा रहूँ अपने साथ 
आँखे बंद करके 
इस सुकून में जीता रहूँ 



Tuesday, August 10, 2021

जब किसी से प्यार हो जाये 💘

न घर में रहा जाये

न शहर में रहा जाये

दिल बस यही चाहता है

उसकी नजर में रहा जाये

ये हाल तब होता है

जब किसी से प्यार हो जाये

दिल का बुरा हाल हो जाये

जब किसी से प्यार हो जाये

पहली बार हो जाये 

किसी से प्यार हो जाये 


हर पल इंतजार रहता है

दिल बेकरार रहता है

भीड़ में तन्हाई में

मुझसे बार बार कहता है

बस उसका दीदार हो जाये

ये हाल तब होता है

जब किसी से प्यार हो जाये

दिल का बुरा हाल हो जाये

जब किसी से प्यार हो जाये 

पहली बार हो जाये 

किसी से प्यार हो जाये 


अजीब सी दिल में तड़पन है

बेचैन भी दिल की धड़कन है

इकरार मैं उससे कर न पाऊँ

जाने कैसी अड़चन है

बस एक बार इजहार हो जाये

ये हाल तब होता है

जब किसी से प्यार हो जाये

दिल का बुरा हाल हो जाये

जब किसी से प्यार हो जाये

पहली बार हो जाये

किसी से प्यार हो जाये 

Love shayari image 



Monday, August 9, 2021

तुमसे प्यार हो गया

 तुमको बताना मुश्किल है

तुमसे प्यार हो गया

मुश्किल में मेरा दिल है

तुमसे प्यार हो गया

प्यार प्यार प्यार... 

तुमसे प्यार हो गया 

मुझको पहली बार 

तुमसे प्यार हो गया। 


मेरे दिल को कोई समझाये 

ये उलझ गया है सुलझाए 

दिल में दिल का क़ातिल है 

तुमको बताना मुश्किल है 

तुमसे प्यार हो गया 

प्यार प्यार प्यार... 

तुमसे प्यार हो गया 

कैसे करूँ इकरार 

तुमसे प्यार हो गया। 


खो जाऊँ उसकी यादों में 

नींद नहीं आती रातों में 

मेरे पास ही मेरी मंज़िल है 

तुमको बताना मुश्किल है

 तुमसे प्यार हो गया 

प्यार प्यार प्यार... 

तुमसे प्यार हो गया 

कैसे करूँ इजहार 

तुमसे प्यार हो गया 

Love poem image 
~Shailendra Kumar Mani 
                         

                          


Sunday, August 8, 2021

ग़ज़ल (Ghazal)

                            (1)

मेरे महबूब की, हर अदा एक ग़ज़ल
मुझको लगती है उसकी, दुआ एक ग़ज़ल 

उसकी नज़रों से मेरी,नज़र जब मिले
मेरी रग रग में पिघले,सदा एक ग़ज़ल 

उसकी खुशबु उड़े,तो मचल जाये दिल
लग रही है मुझे,अब हवा एक ग़ज़ल 

उसकी जुल्फों का एहसास,मखमल सा है
गा रही है बिखर कर,लटा एक ग़ज़ल

नैन,नक्श,जुल्फ,हुस्न से,सजेगी ग़ज़ल
हो रही मेरे दिल में,जवां एक ग़ज़ल
                    hindi shayari image 
                  
 
                            (2)

मेरे महबूब की, हर अदा एक ग़ज़ल 
मुझको लगती है उसकी, दुआ एक ग़ज़ल 

यूँ तो हम थे बड़े, काम के आदमी 
कर गयी मुझको मुझसे, जुदा एक ग़ज़ल 

इश्क़ की राह में, तुम संभल कर चलो 
तुमको कर देगी तुमसे, ख़फ़ा एक ग़ज़ल 

ग़र ग़ज़ल दिल के तह तक, पहुंच जाये तो 
लगने लगती है फिर, मयकदा एक ग़ज़ल 

हम मिलेंगे तुम्हें, काफिये की जगह 
बन गयी है हमारा, पता एक ग़ज़ल 
                     Hindi ghazal image 
                             (3)

मेरे महबूब की, हर अदा एक ग़ज़ल 
मुझको लगती है उसकी, दुआ एक ग़ज़ल 

मेरे ज़ख्मों में आई, काम मेरी ग़ज़ल 
डायरी में रखा था, छुपा एक ग़ज़ल 

प्यार की राह में, चोट खाए हैं जो 
उनको लगती है जैसे, दवा एक ग़ज़ल 

एक उम्मीद से, आये हैं सब यहाँ 
उनके दिल से करेगी, वफा एक ग़ज़ल 

जिंदा हैं हम अभी, आयेगी वो कभी 
कर के मुझसे गयी, वायदा एक ग़ज़ल 
                   Hindi ghazal image 
                               (4)

मेरे महबूब की हर अदा एक ग़ज़ल 
मुझको लगती है उसकी दुआ एक ग़ज़ल 

प्यार के फूल दिल में ग़र, हैं मुरझा गये 
ऐसे दिल के लिए है, बागबां एक ग़ज़ल 

भरना था ज़ख्म उल्टा, हरा कर दिया 
पड़ गयी है गले बन, बला एक ग़ज़ल 

ग़ज़ल की बस्ती में, मैंने हाल ए दिल पढ़ा
हो गयी सुन के खुद, ग़मज़दा एक ग़ज़ल 

जब भी सुनिए ग़ज़ल, प्यार दें मान दें 
रखती है खुद भी दिल, काँच सा एक ग़ज़ल 
                    Hindi ghazal image 
                           ~Shailendra Kumar Mani 







नीरज नीरज नीरज

घर से निकल कर
मिलों दूर चल कर 
बहुत कुछ त्याग
करना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज

सीने में आग भरकर
जीत की धुन में सन कर 
पसीने के साथ
पिघलना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज

एक राह को पकड़ कर
मंज़िल उसी को चुन कर 
गिरते पड़ते किसी तरह
चलना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज

गर्मियों में तप कर
सर्दियों में डट कर 
बरसात में बूँदों संग
बरसना पड़ता है
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज 

अतीत को भुला कर 
वर्तमान को सजा कर 
सुनहरे भविष्य के लिए 
तपना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज 

आँखों में ख्वाब भरकर
दिल में उम्मीद रख कर 
सपने को हकीकत में
बदलना पड़ता है 
यूँ ही नहीं कोई बनता नीरज
               Motivational Poetry Image 
                           ~Shailendra Kumar Mani 

Saturday, August 7, 2021

छम छम छम

                             (1)

पहन के पायल पावों में
जब चलती हो तुम छम-छम-छम
दिल में हलचल हो जाये
जब चलती हो तुम छम-छम-छम

चाँदी का माथा सोने की बिंदिया
आँखों से मेरी चुराए है निंदिया 
बढ़ाएं ये मेरी धड़कन धड़कन
जब चलती हो तुम छम-छम-छम

चमकते बहुत हैं तुम्हारे ये झुमके
कुछ कहते हैं मुझसे तुम्हारे ये झुमके
बेताबी बढ़ायें हर पल हर पल
जब चलती हो तुम छम-छम-छम

ये कंगन ये चूड़ी तुम्हारे हैं साथी
मेरे दिल से जुड़े जैसे दिया बाती 
तेरी याद दिलाएं हवायें ये सन सन
जब चलती हो तुम छम-छम-छम
                             (2)

एक दिन तुम आओगी
अपना पायल ले जाओगी
पायल तो ले जाओगी पर 
नहीं ले जा पाओगी
उस पायल की छम छम
मेरे दिल में ही रह जाएगी 
उस पायल की छम छम 

वो रूठना मनाना 
एक दूजे को सताना 
दौड़ने दौड़ाने में 
टूट जाएगी वो पायल 
पर नहीं टूट पाएगी 
उस पायल की छम छम
मेरे दिल में ही रह जाएगी 
उस पायल की छम छम

तुम्हारी एक पायल
जो रखी है मेरे पास 
तुम्हारे जाने के बाद 
कुछ ऐसे हो हालात 
कहीं छूट जाए 
तुम्हारी ये पायल 
पर नहीं छूट पाएगी 
उस पायल की छम छम
मेरे दिल में ही रह जाएगी 
उस पायल की छम छम
                   Love Poetry image 
                           ~Shailendra Kumar Mani 


Tuesday, August 3, 2021

💘ज़िन्दगी से मुलाकात

                   ज़िन्दगी से मुलाकात
                         (1)
ज़िंदगी में कुछ सवाल ऐसे होते हैं
ज़वाब मिल जाये तो बवाल होते हैं 

तुम्हें तो तजुर्बा है मेरे हाल का
रुसवाई में बेहाल, हम हर हाल होते हैं 

ज़माना ताने बहुत मारता है 
ग़र जुदा उससे, हमारे खयाल होते हैं 

अगले साल तरक्की जरूर मिलेगी हमें 
यही सोचते हुए ज़ाया, कई साल होते हैं 

लंबी छलांग के लिए थोड़ा पीछे जाओ 
फिर देखो कमाल, धमाल पर धमाल होते हैं 
                                 ( 2) 

मुझसे तेरी मुलाकात 
जब होगी ज़िंदगी 
सिर्फ काम की बात 
तब होगी ज़िंदगी 

पुराने हिसाब किताब 
और कुछ सवाल ज़वाब 
अब आराम से सुन 
ऐ ज़िंदगी मेरे ज़ज्बात 

कभी आधा पेट खाया 
कभी आधी नींद सोया 
सिर्फ़ तेरे लिए... 
तू बिखर न जाये 
तू ठहर न जाये 
चलता रहा चलता रहा 
ताकि तू संवर जाये 

वक़्त के साथ 
मैंने तुझे 
निखारा और संवारा
अब मैं सोउंगा 
और तू 
जागेगी सारी रात 
ऐ ज़िंदगी... 
अब रोज होगी मुलाकात 
और होगी 
थोड़ी दिल कि बात 
बाकी काम की बात 
                          ~Shailendra Kumar Mani 

             







Monday, August 2, 2021

💘उसका झुमका

                             (1) 

उसकी याद का मरहम लगा लेना
दिल के दर्द को दवा बना लेना 

बरसात में दिख जाये ग़र वो छाता लिये
कैसे भी करके तुम अपना छाता छुपा लेना

ख्वाब में ग़र वो धुंधली दिखे
सोई आँखों से चादर हटा लेना 

जब कभी याद आये वो तन्हाई में
अपनी साँसों में उसको बसा लेना 

उसका झुमका संजोए हो दिल में अगर
उसको धड़कन की घंटी बना लेना 
                         ~Shailendra Kumar Mani 
                    Love poetry image

                                 (2)

बिजली जैसे भी कड़कना पड़ता है
बादल बनके भी बरसना पड़ता है

जान से भी ज्यादा तुम्हें चाहे कोई
दिल बनकर उसका धड़कना पड़ता है

जुल्फ सुखाने आती है वो छज्जे पर
इस एक झलक पाने को तरसना पड़ता है 

सुना है हमने उसको जुगनू पसंद है
जुगनू पकड़ने घर से निकलना पड़ता है 

नया नया प्यार हुआ है पहली बार
दिल के साथ खुद भी मचलना पड़ता है 
                           ~Shailendra Kumar Mani 
                     Love poetry image

Friday, July 30, 2021

प्यार की हकीकत 💘

1.   प्यार की हकीकत 💘

हमारे प्यार की हकीकत हमीं से सुनो
सुनना है अफवाह तो फिर कहीं से सुनो 

बरसात का इंतजार कितनी शिद्दत से है
तरस रही आस लगाये ज़मीं से सुनो

प्यार के मुक़दमे का ख़ुद दिल गवाह है
जो कह रहा है, उसे पूरे यक़ीं से सुनो

रोटी पानी हवा तक बिकते हैं शहर में
जो ख़रीद के रहते हैं हाल*उन्हीं से सुनो

हुस्न जाल है इतना तो सब जानते हैं
मजाल है, ये सच किसी हसीं से सुनो

मोहब्बत में दर्द तुम्हें जहाँ से उठा है
आराम आएगा, ग़ज़ल वहीँ से सुनो
                      Love poetry image 

2.  अब न जाने कब मुलाकात होगी 

हमारे प्यार की गजब शुरुआत हुई 
मौसम बना गवाह और बरसात हुई 

दिन पर भी छाई रही एक मदहोशी 
बहकी रही शाम दिवानी रात हुई 

फ़िज़ाओं की तासीर भी हुई शीतल 
मासूम खयालों की जब मुलाकात हुई 

बहुत दिनों बाद आज मैं खुल के हँसा 
दोस्तों संग थोड़ी मस्ती थोड़ी खुराफात हुई 

अब न जाने कब मुलाकात होगी अपनी 
मगर ये मुलाकात बेशकीमती सौगात हुई 
                         ~Shailendra Kumar Mani 
                      Love poetry image 

2.    तेरे वादे 

याद आते हैं सब तेरे वादे 
वादा निभाएंगे कब तेरे वादे 

जब कभी झूठ बोलना होगा 
काम आयेंगे तब तेरे वादे 

बरसात बरस कर चली गई 
मुझे रूलाएँगे अब तेरे वादे 

नींद आ जाएगी इस शर्त पर 
मुझे सुलाएंगे जब तेरे वादे 

देर की तो बस मेरी राख मिलेगी 
ख़ाक हो जायेंगे सब तेरे वादे 
         ~Shailendra Kumar Mani 
                 Love poetry image 






Tuesday, July 20, 2021

ज़ज्बात के तालों से... Jajbaat ke taalon se

1. ज़ज्बात के तालों से... 

साथ में हैं हम वैसे तो कई सालों से
अजनबी हैं मगर आपसी ख़यालों से

कोई मुश्किल न थी बात करने में
बस थे मजबूर ज़ज्बात के तालों से 

दोष दें खुद को या रूढ़ि रिवाजों को 
खुद परेशान हैं जवाब इन सवालों से 

अफवाहें जो उड़ी हैं वो सच से बहुत दूर है 
दूर रहना शुरू कीजिए भड़काने वालों से 

भरपूर रौशनी को मशाल चाहिए ए लोगों 
अंधेरा नहीं मिटता रौशनदान के उजालों से 
                        Love poetry image 

2. आये महक रूमाल सी तेरे... 

गुज़रे दिनों की याद मुझे 
अब रह रह कर तड़पाती है 

अश्क मेरे खुब रोते हैं 
जब याद तुम्हारी आती है 

याद आये वो चमकता चेहरा 
धूप मुझे जब नहलाती है 

आये नजर माथे की बिंदिया 
रात चाँद जब चमकाती है 

आये महक रूमाल से तेरे 
बंद कली जब खिल जाती है 

भीड़ है जब तक साँस है चलती 
तन्हाई में मुश्किल बढ़ जाती है 

बिछड़ के भी जीता है ज़माना 
धड़कन दिल को समझाती है 
                      Love Poetry image 

3. दिल के क़ातिल को... 

छोड़कर जा रहा वो महफ़िल को 
दे रहा है दर्द मेरे खुश दिल को 

मै रास्ता हूँ वो मेरी मंज़िल है 
कोई तो रोक ले मेरी मंज़िल को 

उसके जाने से दिल ना धड़केगा 
कोई समझाये दिल के क़ातिल को 

एहसास होगा उसे कुछ ही दूर बाद
फिर मिल जाएगी लहर साहिल को 
                      Love poetry image

                             ~Shailendra Kumar Mani 

Sunday, July 18, 2021

Firte Rahe Gali me Teri

1. फिरते रहे गली में तेरी

सौ की सीधी एक बात मेरे यार कीजिए
दिल में उठा है प्यार तो इजहार कीजिए 

जैसे हैं आप वैसे सदा पेश आइए
अच्छा बुरा भला सब इकरार कीजिए

फिरते रहे गली में तेरी हमसफ़र मेरे
महफिल में भले आप ये इन्कार कीजिए

जिनको पहला प्यार सावन में हो गया था
बारिश में आँख बंद कर दीदार कीजिए 

हमको मिली है इश्क़ से जीने में ताजगी
जब भी कभी हो इश्क़ तो बेशुमार कीजिए 
                    Love poetry image

Sau ki sidhi ek baat mere yaar kijiye 
Dil me utha hai pyar to izhar kijiye 

Jaise hain aap vaise sada pesh aeye
Achha bura bhala sab ikrar kijiye 

Firte rahe gali me teri hamsafar mere 
Mahfil me bhale aap ye inkaar kijiye 

Jinko pahla pyar savan me ho gya tha 
Barish me aankh band kar didar kijiye 

Hamko mili hai ishq se jine me tazgi 
Jab bhi kabhi ho ishq to beshumar kijiye 

2. शेरों का लहजा़ नरम होता है 

लिख देने से दर्द थोड़ा कम होता है 
अगर दिल में दबा कोई ग़म होता है 

हमसे अधिक तजुर्बा न होगा तुमको 
हारे हुए को अक्सर ये वहम होता है 

पहला शख्स हूँ मैं जिसकी परछाई नहीं 
अँधेरे में ही अक्सर ये भरम होता है 

अक्सर शेर बहुत तेज गरजते हैं मगर 
ग़ज़ल में शेरों का लहजा नरम होता है 

यूँ मोहब्बत हो जाये तो मज़ा नहीं 
बरसात में बिजली कड़कना अहम होता है 
                  Love poetry image 

Likh dene se dard thoda kam hota hai
Agar dil me daba koi gam hota hai

Hamse adhik tajurba n hoga tumko 
Hare huye ko aksar ye vaham hota hai 

Pahla saksh hu mai jiski parchhai nhi 
Andhere me hi aksar ye bharam hota hai 

Aksar sher bahut tez garajte hain magar 
Gazal me shero ka lahja naram hota hai 

Yun mohabbat ho jaye to maja nhi 
Barsat me bijli kadkana aham hota hai 

3. बातों में लिपटा ज़हर 

नजदीक है कौन कैसे मै जानूँ 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

अपनों में है अपना या पराया कोई 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

मीठी बातों में लिपटा ज़हर तो नहीं 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

जो रहम दिल लगा  बेरहम तो नहीं 
जानने के लिए दूर तक जाना है 

सोना सा चमके जो पीतल तो नहीं 
जानने के लिए दूर तक जाना है 
                     Love poetry image 

Najdik hai kaun kaise mai janu 
Janne ke liye door tak jana hai 

Apno me hai apna ya paraya koi 
Janne ke liye door tak jana hai 

Mithi baato me lipta jahar to nhi 
Janne ke liye door tak jana hai 

Jo raham dil laga beraham to nhi 
Janne ke liye door tak jana hai 

Sona sa chamke jo pital to nhi 
Janne ke liye door tak jana hai

                     ~Shailendra Kumar Mani 







Friday, March 5, 2021

इश्क़ (हिन्दी शायरी)

जो मुकम्मल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या
जो हासिल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

एक तरफ़ा प्यार में सिर्फ रास्ते ही हैं
जो मंजिल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

इश्क़ करने की चीज़ है जरूरी नहीं पाया जाए 
जो तिजारत नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

दिलों पर एक दूसरे का नाम लिख दिया जाए 
जो वसीयत नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 

इश्क़ कोई खेल नहीं ये आग का दरिया है 
जो मुश्किल नहीं वो इश्क़ नहीं है क्या 
                                     ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                    Hindi shayari image

मुझे भी प्यार हुआ था एक बार 
पर उस रिश्ते का कोई नाम नहीं 

प्यार हो जाना बहुत आसान है 
आसान काम करना आसान नहीं 

मुझसे जाहिर ना हुआ प्यार कभी 
डर था कहीं नाम हो बदनाम नहीं 

प्यार में पड़ने को बेपरवाही चाहिए 
परवाह करते हुए ये आसान नहीं 
                          ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                    Hindi shayari image

तेरे मिलने के दिन 
फिर बिछड़ने के दिन 

याद आते हैं अब 
पर क्या फायदा 

क्यूँ कि तू ही नहीं 
अब दिल में मेरे 

मिल भी गई तो वो 
सुनहरा एहसास न होगा 

फिर भी सोचता रहता हूं 
ये सोच कर कि 
कुछ वक़्त कट जाएगा 
            ~शैलेन्द्र कुमार मणि 

                  Hindi shayari image











Tuesday, December 31, 2019

New Year 2020

                   New Year नया साल
                     (1)
कुछ सोच लो आगे क्या करना है
बदलना है या पहले जैसा रहना है 

डूबे हो तो उभरो 
ठहरे हो तो चलो 
कुछ करने की ठानो 
नया साल आ गया है  

दरिया बनो तुम लहर बनो 
अंधेरा चीरने वाला सहर* बनो 
सवालों का जवाब बनों 
कल नहीं आज ही आज बनों 
नया साल आ गया है

मंजिल के लिए ज़िद पालो 
मेहनत की बारिश में नहा लो  
खुद में दफन हो तो निकलो 
ज़िन्दा ज़हन हो तो चलो
नया साल आ गया है 

नफरत से तुम अकड़ जाओगे 
सूखे पेड़ की तरह उखड़ जाओगे 
ज़िन्दा कभी सूखते नहीं
मुश्किलों से टूटते नहीं 
सूखे पेड़ नहीं हो तुम हिलो 
हरे भरे पेड़ हो तुम जी भर खिलो 
नया साल आ गया है  
(सहर*=सुबह) 
                             - Shailendra K Mani 
                      (2)
घर से निकला था मै 
दिन नया साल था 
ऐसे नजरें मिली कि 
वो शरमा गई 
मेरे मासूम दिल को  
वो धड़का गई 
मुड़ के देखा जो मैने 
वो घबरा गई 
तेरे जैसा ही बिल्कुल 
मेरा हाल था 
दिन नया साल था 
दिन नया साल था 

प्यार के जैसा कुछ 
दिल को छू के गया 
दोस्तों ने कहा 
प्यार हो ही गया 
मेरे दिल में खुशी 
लब पे इनकार था 
बाद में मैंने माना 
हां मुझे प्यार था 
दिन नया साल था 
दिन नया साल था 
घर से निकला था मै 
दिन नया साल था 
                        - Shailendra K Mani 

                          (3)

नया साल बस शिक्षा का हो 
अब तो अंत अशिक्षा का हो 
मन से त्याग के 
जाति धरम 
करो परिष्कृत 
अपना करम 
नये साल कुछ नया करो 
खुल के खुद को बयां करो 
सुखमय पल आने वाला हो 
जीवन में साफ उजाला हो 
नया साल इस इच्छा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 

अच्छा रख लो 
बुरे को त्यागो 
सीखो हर उस ठोकर से 
जहाँ जहाँ तुम गिरे पड़े 
उन उम्मीदों को फैलाओ 
जिससे हुए तुम उठ खड़े 
जिसमें हमने मापा खुद को 
सम्मान उस परीक्षा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 

निपुण बनो अभ्यास करो 
कुण्ठित भावों का नाश करो 
निष्पक्ष ज्ञान है अर्जित करना 
नवीन जगत है सृजित करना 
प्रण इंसानियत की रक्षा का हो 
नया साल बस शिक्षा का हो 
                              - Shailendra K Mani 

                           (4)
 कुछ तो जरूर है नये साल में... 
जो हमें जगा देता है 
अंदर से खड़का देता है 
गिरे को उठा देता है 
सीधी लाइफ लाइन को 
हिला देता है 
पिछला साल आइना है 
नया साल ये बता देता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 

थोड़ा सा जज़्बा दिखाओ 
नये साल के साथ हो जाओ 
तो सीने में आग लगा देता है 
सड़ी गली यादों को राख बना देता है 
उम्मीदों का दीप जला देता है 
तुम भी कुछ हो ये जता देता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 

नामुमकिन को मुमकिन बना देता है 
गलतिओं को अतीत में बहा देता है 
अंधेरे में रौशनी दिखा देता है 
मंजिल पर से पर्दा उठा देता है 
थक गया है जो ताने सुन सुन कर 
उब गया है जो बासी सी जिंदगी से 
                 ' वो ' 
दिल में जोश भरकर निकल पड़ता है 
नयी उम्मीदों से मंजिल को चल पड़ता है 
कुछ तो जरूर है नये साल में... 
                                  - Shailendra K Mani 

                    (5)

नित जीवन के संघर्षों से 
मुश्किल का हल मिल जाता है 

मुश्किल को खुशियों में बदलकर 
जीना जिसको आता है 

टूटे अंतरमन को भी जो 
हौसलों से सहलाता है 

पूरी उर्जा से उठकर फिर 
मंजिल को बढ़ जाता है 

सही मायने में समझो तब 
जीवन सफल हो जाता है 
                                   - Shailendra K Mani 

                

हिन्दी ग़ज़ल 'शहर की शाम'

फैला दो पैगाम हमारे शहर में भीषण लगा है जाम हमारे शहर में धूप में हो बारिश सर्दी में चले पंखा   किस्से हैं यूँ तमाम हमारे शहर में माथे में द...